8 मार्च, 8 महिलाएं

8 मार्च, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, पेरिस में Snap का AR स्टूडियो, 8 प्रमुख फ्रांसीसी शहरों (पेरिस, लियोन, मार्सिल, बोर्डेक्स, लिले, स्ट्रासबर्ग, मेट्ज और नान्तेस) में 8 प्रतीकात्मक महिलाओं को एक अनोखे ऑगमेंटेड रिएलिटी अनुभव के माध्यम से सम्मानित कर रहा है: 8 मार्च 8 महिलाएं.

8 मार्च, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, पेरिस में Snap का AR स्टूडियो, 8 प्रमुख फ्रांसीसी शहरों (पेरिस, लियोन, मार्सिल, बोर्डेक्स, लिले, स्ट्रासबॉर्ग, मेट्ज और नान्तेस) में 8 प्रातिकात्मक महिलाओं को ऑगमेंटेड रिएलिटी अनुभव के माध्यम से सम्मानित कर रहा है: 8 मार्च, 8 महिलाएं.

जबकि पुरुष जितनी महिलाओं ने ही फ़्रांसिसी हिस्ट्री का कोर्स बदल दिया है, लेकिन फिर भी फ़्रांसिसी शहरी स्थानों (चौक, बगीचे, और सड़कें) में अधिकांश मूर्तियाँ केवल पुरुष हस्तियों को ही सम्मान देती हैं. Snap के AR स्टूडियो ने इस तरह उन महिलाओं की AR प्रतिमाओं की कल्पना की है जिन्होंने राजनीति, कला, दर्शन और सैन्य क्षेत्रों में फ़्रांसिसी इतिहास पर अपनी छाप छोड़ी है. इन AR प्रतिमाओं को अपने पुरुष समकक्षों की भौतिक प्रतिमाओं के बगल में स्थापित किया गया है, इन महान महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया है और फ्रांसीसी समाज में महिलाओं के अधिकारों और स्थिति में उनके योगदान का जश्न मनाया गया है.

8 मार्च, 8 महिलाएं

AR अनुभव 8 मार्च, 8 महिलाएं, 8 मार्च 2023 से उपलब्ध होंगी, और फ़्रांसिसी इतिहास में निम्नलिखित महत्वपूर्ण महिलाओं की मूर्तियाँ दिखाई देंगी:

  • सिमोन वेइल: महिलाओं के अधिकारों की चैम्पियन, गर्भपात को वैध बनाने वाले 1975 के कानून का प्रतीक, और यूरोपीय संसद की पहली महिला राष्ट्रपति है. उनकी ऑगमेंटेड रिएलिटी प्रतिमा को पेरिस में चैम्प्स-एलिसीस राउंडअबाउट पर जनरल चार्ल्स डी गॉल की भौतिक प्रतिमा के बगल में रखा जाएगा.

  • सिमोन डे ब्यूवोइर: अस्तित्ववादी आंदोलन की एक प्रशंसित लेखक और दार्शनिक. एक एंटी-कन्फर्मिस्ट होने के नाते उन्होंने अपने लेखन में महिलाओं की मुक्ति वकालत की, जैसे उनकी 1949 की किताब द सेकंड सेक्स, और वह 20वीं सदी में फ्रांसीसी नारीवाद के अग्रदूतों में से एक बन गई. उनकी ऑगमेंटेड रिएलिटी प्रतिमा को लियोन में प्लेस बेलेकूअर में एंटोनी डे सेंट-एक्सुपेरी की एक भौगिक प्रतिमा के बगल में रखा जाएगा.

  • एलिसाबेथ विजी ले ब्रून: 1783 में रॉयल एकेडमी ऑफ पेंटिंग ऐंड स्कल्पचर में भर्ती होने वाली, और मैरी एंटोइनेट की आधिकारिक चित्रकार रहने वाली एलिसबेथ ने अपने समय की महिला कलाकारों के सामने आने वाली कई बाधाओं के बावजूद कला की दुनिया में महत्वपूर्ण और लोकप्रिय सफलता हासिल की. उनकी ऑगमेंटेड रिएलिटी प्रतिमा को मार्सिले में पार्क बोरली में पियरे पजेट की एक भौतिक प्रतिमा के बगल में रखा जाएगा.

  • फ़्रैन्कोइस डे ग्रैफिगनी:  वह 18वीं सदी के फ्रांसीसी साहित्य की सबसे प्रभावशाली महिला हस्तियों में से एक हैं, जो 1747 में प्रकाशित अपने दार्शनिक निबंध, लेटर्स फ्रॉम ए पेरूवियन वूमन के लिए काफी  मशहूर हैं. उनकी ऑगमेंटेड रिएलिटी प्रतिमा को बोर्डॉक्स में प्लेस डेस क्विन्कोंसेस में मोंतेस्क्यू की एक भौतिक प्रतिमा के बगल में रखा जाएगा.

  • मेनन टार्डन: फ्रांसीसी प्रतिरोध और मुक्त फ्रांस की प्रतीक, मेनन, 8 मई 1945 को बर्लिन में उस समय मौजूद थी, जब नाजी जर्मनी के आत्मसमर्पण पर हस्ताक्षर किए गए थे. उनकी ऑगमेंटेड रिएलिटी प्रतिमा को नान्तेस में स्क्वायर अमीरल हलगन में फिलिप लेक्लेर्क डे हौटेक्लोक की एक भौतिक प्रतिमा के बगल में रखा जाएगा.

  • जोसेफिन बेकर: अमेरिका में जन्म लेने वाली गायक, अभिनेत्री, नारीवादी, शोगर्ल और फ्रांसीसी प्रतिरोध सेनानी, जोसेफिन बेकर, मुक्त फ्रांसीसी सेनावाहिनियों के लिए एक जासूस, पेरिस ऑफ़ द रोअरिंग ट्वेंटीज़, की पेरिस की एक प्रतीक, और नस्लीय अलगाव के खिलाफ लड़ाई में भाग लेने वाली एक प्रभावशाली व्यक्ति थीं. उनकी ऑगमेंटेड रिएलिटी प्रतिमा को मेट्ज़ में गेयर सेन्ट्रल में जीन मौलिन की एक भौतिक प्रतिमा के बगल में रखा जाएगा.

  • ओलिम्प डे गॉजेस: 1791 में प्रकाशित डिक्लेरेशन ऑफ द राइट्स ऑफ़ वुमन ऐंड द सिटीजन की प्रमुख लेखिका ओलिम्प को नारीवाद की फ्रांसीसी अग्रदूतों में से एक माना जाता है. उनकी ऑगमेंटेड रिएलिटी प्रतिमा को स्ट्रासबर्ग में प्लेस क्लेबेर में जीन बैप्टिस्ट क्लेबेर की एक भौतिक प्रतिमा के बगल में रखा जाएगा.

  • ह्यूबर्टाइन ऑकलर्ट: पत्रकार, नारीवादी कार्यकर्ता, और 1876 में सोसाइटी ले ड्रोइट डेस फेमेस (यानी: महिला अधिकार समाज) की स्थापना करने वाली संस्थापिका, ह्यूबर्टाइन ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता, शिक्षा के अधिकार और विवाह और तलाक में समानता की वकालत की. उनकी ऑगमेंटेड रिएलिटी प्रतिमा को प्लेस डू थिएटर में लियोन ट्रुलिन की एक भौतिक प्रतिमा के बगल में रखा जाएगा, जो लिली ओपेरा से दूर नहीं है.


ऑगमेंटेड रिएलिटी अनुभव को डिजाइन करने के लिए, AR स्टूडियो पेरिस के भीतर परियोजना को समर्पित एक टीम, जिसमें एक महिला 3D कलाकार और एक महिला AR इंजीनियर शामिल हैं, ने परिकल्पना की, प्रतिमाओं को बनाया, और अन्तरक्रियाशीलता विकसित की, ताकि इन ऑगमेंटेड रिएलिटी अनुभवों में जान डाली जा सके और इन महिलाओं के प्रतिनिधित्व को यथासंभव वास्तविकता के करीब लाया जा सके.

" फ्रांस में 8 शहरों में स्थापित इस अभिनव अनुभव के माध्यम से, हम उन 8 महिलाओं को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं जिन्होंने अपने कार्यों, लेखन या रचनाओं के माध्यम से फ़्रांसिसी इतिहास और समाज को बदला है. Snap की ऑगमेंटेड रिएलिटी प्रौद्योगिकियों की बदौलत, हम सार्वजनिक स्थान पर उन 8 महिलाओं की प्रतिमाओं का निर्माण करके और उन्हें पुरुषों की प्रतिमाओं के साथ रख कर उनका सम्मान करने में सक्षम थे. इन ऐतिहासिक हस्तियों के बीच एक मूक संवाद स्थापित करके, हम महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई के बारे में आम जनता को जागरूक करना चाहते हैं."  — डोनेटियन बोज़ोन, AR स्टूडियो निदेशक.

लेंस को कैसे एक्टिवेट करें : 

Snap चैटर्स और साइट पर आने वाले आगंतुक, 8 मार्च 2023 से नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करके लेंस को ट्रिगर कर पाएंगे:

  • अपने मनचाहे लोकेशन पर जाएं और भौतिक प्रतिमा के सामने खड़े हो जाएं.

  • Snapchat एप्लीकेशन खोलें.

  • कैरोसेल में उपलब्ध, 8 मार्च, 8 महिलाएं लेंस को आरंभ करें.

  • प्रतिमा पर अपना स्मार्टफोन प्वाइंट करें.

  • ऑगमेंटेड रिएलिटी प्रतिमा, भौतिक प्रतिमा के बगल में वास्तविक आकार में दिखाई देगी.

  • Snap के माध्यम से अपने फ़्रेंड्स के साथ शेयर करें, अपनी स्टोरी पर, या स्पॉटलाइट पर पोस्ट करें.


Snap चैटर्स नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके प्रतिमाओं का एक छोटा संस्करण भी देख सकते हैं:

न्यूज़ पर वापस लौटे