14 मार्च 2024
14 मार्च 2024

 बातचीत की नई सेटिंग में अधिक लचीलापन और नियंत्रण की पेशकश की गई

शुरू से ही, Snapchat का निर्माण पारंपरिक सोशल मीडिया, जहाँ लोग अपने सबसे पसंदीदा सामग्री को पोस्ट करने के लिए दबाव महसूस करते हैं, के एक विकल्प के रूप में किया गया था।

यही वजह है कि ऐप को खोलते ही स्नैपचैटर्स का स्वागत उनके स्वरूप को कैप्चर करने के लिए तैयार कैमरे द्वारा किया जाता है और इसी वजह से संदेश डिफ़ॉल्ट रूप से मिटते रहता है, इसकी नकल करते हुए कि वास्तविक जीवन में हम मित्रों से कैसे बात करते हैं, जहां बातचीत पलों में खत्म होती है।

हमारा पहला उपयोग मामला संदेश देना है (और हमेशा से रहा है) और आज, हम उस स्थिति में पहुँच गए है, जहाँ 25 से अधिक देशों में 13-24 वर्ष के चार में से तीन युवा प्रतिदिन अपने करीबी दोस्तों के साथ गोपनीय रूप से बातचीत करने के लिए हमारी सेवा का उपयोग करते हैं।

आज तक, स्नैपचैटर्स के पास देखे जाने के बाद अपने स्नैप या चैट को तुरंत मिटाने का विकल्प था – जो वास्तविक जीवन में होने वाली बात-चीत के सामान था – या फिर देखे जाने के 24 घंटे के बाद उन्हें मिटाने का भी विकल्प है। जिन संदेशों को स्नैपचैटर्स रखना चाहते हैं, उन संदेशों को उन्हें व्यक्तिगत आधार पर सहेजना होगा।

क्षणभंगुरता हमारे डिजाईन दर्शन के मूल में रही है और ये तयशुदा सेटिंग्स अपने समुदाय से प्राप्त रिपोर्टों की समीक्षा करने तथा कानून प्रवर्तन के वैध अनुरोधों का समर्थन करने के दौरान हमें डेटा को बनाए रखने से नहीं रोकता है।

हम स्नैपचैटर्स से लगातार सुनते व सीखते आ रहे हैं और उनकी जरूरतों के आधार पर नवीन कार्य करते आ रहे हैं। अपने समुदाय से प्रतिक्रिया के आधार पर, हम चैटिंग में एक नया सेटिंग देते हुए उत्साहित हैं जिससे हम आशा करते हैं कि हमारे यूजर अपने प्रियजनों के साथ होने वाले संवाद को अधिक लचीला बना सकते एवं उन्हें नियंत्रित कर सकते हैं। 

यह नया विकल्प, जिसका अभी परीक्षण चल रहा है, स्नैपचैटर्स को अपना बातचीत असीमित समय तक सहेजने की अनुमति देगा, जो बिल्कुल iMessage या SMS में संदेशों को सहेजने के समान होगा।  वार्तालाप-दर-वार्तालाप के आधार पर स्नैपचैटर्स इस सेटिंग को चुनने में सक्षम होंगे – जिसका मतलब है, उदाहरण के लिए, वे अपने सबसे करीबी मित्र के साथ हुए बातचीत को अनिश्चित काल तक बनाएं रखने का विकल्प चुन सकते हैं और शेष बचे हुए को देखे जाने के बाद डिलीट होना जारी रख सकते हैं। प्रतिभागी किसी भी समय इस सेटिंग्स को और इन-चैट नोटिस को अपडेट कर सकते हैं, ताकि यह स्नुश्चित किया जा सकें कि नवीनतम चयन स्पष्ट हो।

जबकि वार्तालाप तयशुदा विधि से मिटते रहेंगे, हम आशा करते हैं कि नया विकल्प हमारे समुदाय को अपने मित्रों के साथ जुड़ने के लिए अधिक तरीके प्रदान करेगा।

अपनी सेटिंग्स को बदलने के तरीके के बारे में अधिक जानने के लिए, कृपया हमारे समर्थन पृष्ठ [लिंक] को देखें।


न्यूज़ पर वापस जाएं