पेश हैं Cameos
लेंस से लेकर Bitmoji तक और इनके बीच की हर चीज़ के लिए, हम आपको उसी पल में व्यक्त करने के मज़ेदार नए तरीकों पर हमेशा काम कर रहे हैं। हम आपकी बातचीत को जीवंत बनाने में मदद करने के लिए एक और फ़ीचर लॉन्च कर रहे हैं: Cameos!

लेंस से लेकर Bitmoji और बाकी सभी चीज़ों तक, हम किसी भी पल में खुद को एक्सप्रेस करने के नए मज़ेदार तरीकों पर काम करते रहते हैं। जल्दी ही, हम आपकी बातचीत में जान डालने के लिए एक नया फ़ीचर शुरू करने जा रहे हैं: Cameos!
Cameos की मदद से आप अपने खुद के छोटे, लूप में चलने वाले वीडियोज़ के स्टार बन सकते हैं जिन्हें आप चैट में फ़्रेंड्स को भेज सकते हैं। चाहे आप रोमांचित हों, थके हुए महसूस कर रहे हों, या फिर नमस्ते कहना चाहते हों, आपको उस पल के लिए बढ़िया Cameo मिल जाएगा। यहां तक कि आप कुछ ख़ास Cameos के लिए कैप्शन बदल कर उन्हें निजी बना सकते हैं!
आप चैट में, अपने स्टिकर्स के ठीक बगल में Cameos ढूंढ कर उन्हें भेज सकते हैं। आने वाले सप्ताहों में वै iOS और Android पर शुरू किया जाएगा, जिसके बाद आप 150 से भी अधिक Cameos में से चुन पाएंगे - भविष्य में और भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
शुरू करने के लिए, अपनी चैट स्टिकर बार में Cameos बटन पर बस टैप करें, एक सेल्फी लें, और एक दृश्य चुनें जिसमें आप जाना चाहेंगे। अगर किसी दोस्त ने भी सेट बनाया है, तो आप दो-व्यक्तियों वाले Cameos में एक साथ शामिल हो सकते हैं!
आगे बढ़ें - अपना Cameo बनाएं।