24 सितंबर 2018
24 सितंबर 2018

पेश है विज़ुअल खोज

इस हफ़्ते से, हम सीधे Snapchat कैमरे से Amazon पर उत्पादों को खोजने का एक नया तरीका टेस्ट कर रहे हैं. हम इसे धीरे-धीरे रोल आउट करेंगे, लेकिन हम एक ही समय में सभी को इसकी घोषणा करना चाहते थे.

इस हफ्ते से, हम सीधे SnapChat कैमरा से Amazon पर प्रोडक्ट खोजने का नया तरीका आजमा रहे हैं। हम इसे कई चरणों में शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन इसके बारे में हम सभी को एक साथ बताना चाहते थे।

इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। अपना Snapchat कैमरा किसी प्रोडक्ट या बार कोड पर लाएं, और शुरू करने के लिए कैमरा स्क्रीन को दबाकर रखें।

जब यह पता चल जाएगा कि वह कौनसा प्रोडक्ट या बार कोड है, तो आपको स्क्रीन पर एक Amazon कार्ड दिखाई देगा। और उस प्रोडक्ट या उसी से मिलते-जुलते किसी प्रोडक्ट की लिंक स्क्रीन पर आ जायेगी जो Amazon पर उपलब्ध है।  Amazon ऐप (अगर आपने इसे अपने फोन पर इनस्टॉल किया है) या Amazon.com पर जाने के लिए अपने सलेक्शन यानी चुने गए सामान पर टैप करें, जहां आप अपनी खरीदारी पूरी कर सकते हैं या ब्राउज़िंग जारी रख सकते हैं।

Snapchat हमेशा से कम्युनिकेट करने का सबसे तेज़ तरीका रहा है, और अब यह खरीदारी करने का भी सबसे तेज़ तरीका बन गया है !

स्‍नैपिंंग का आनंद उठाएं!

समाचार पर वापस