21 सितंबर 2026
21 सितंबर 2026

चैट्स को गानों में बदलें, Snaps को बेहतर बनाएं, स्टिकर्स को रीमिक्स करें और लेंस+ में नए फ़ीचर्स के साथ और भी बहुत कुछ करें

पिछले साल, हमने लेंस+ पेश किया था। यह हमारा प्रीमियम सब्स्क्रिप्शन टियर है, जो Snapchatters को एक्सक्लूसिव लेंस और इमर्सिव AR अनुभवों का एक्सेस देता है। अभी, हम लेंस+ एक्सपीरियंस को और बेहतर बना रहे हैं, जिससे आपको कंटेंट बनाने, रीमिक्स करने और खुद को एक्सप्रेस करने के कई नए तरीके मिलेंगे।

चाहे आप किसी मज़ेदार चैट को ओरिजिनल सॉन्ग में बदल रहे हों, किसी दोस्त के Snap को क्रिएटिव AI-एनहांस्ड लुक दे रहे हों या अपना खुद का कस्टम कैप्शन फ़ॉन्ट बना रहे हों, लेंस+ बातचीत और रचनात्मकता को जीवंत करने के नए तरीके खोलता है।


अपने मैसेज को गाना बनाएं

चैट मैसेज को छोटे ओरिजिनल गानों में बदलें। 

बस चैट में किसी मैसेज को दबाकर रखें, 'सॉन्ग बनाएं' चुनें, और अपने चैट को म्यूजिक में बदलने के लिए कोई म्यूजिक स्टाइल चुनें। भेजने से पहले, आप अपनी बनाई गयी चीज़ का प्रिव्यू देख सकते हैं और फिर इसे सीधे बातचीत में शेयर कर सकते हैं, ताकि आपके दोस्त सरप्राइज हो जाएं और आपका मैसेज हमेशा यादगार रहे। 


अपने सबसे अच्छे Snaps को बचाएं

ज़रूरी नहीं कि हर बेहतरीन Snap सही समय पर ही क्लिक हो। AI फ़ोटोशूट के साथ, अपनी 'लगभग परफेक्ट' फ़ोटो को तुरंत ठीक करें—चाहे किसी ने पलक झपका दी हो, दूसरी तरफ़ देख लिया हो, कोई मज़ेदार फ़ेस बन गया हो या ख़राब रोशनी हो—ताकि आप दोबारा शॉट लिए बिना अपने उस ख़ास पल को शेयर कर सकें जिसे आप कैप्चर करना चाहते थे।

रीमिक्स Snaps 

AI Remix का इस्तेमाल करके अपने फ्रेंड्स के Snaps का क्रिएटिव जवाब दें। इस फ़ीचर की मदद से, लेंस+ सब्सक्राइबर अपने फ़्रेंड के Snap को एक बिल्कुल नए स्टाइल में नया रूप दे सकते हैं, जिससे एक मज़ेदार और सरप्राइजिंग वर्ज़न बनता है, जो ओरिजिनल मोमेंट को और बेहतर बनाता है और बातचीत को आगे बढ़ाता है।

अपने स्टिकर्स को नया लुक दें

अपनी बातचीत का मज़ा बनाए रखने के लिए, कस्टम, सेव किए गए या रिसीव किए गए स्टिकर्स को नए-नए स्टाइल्स में रीइन्वेंट करें।

अपने कैप्शन को आकर्षक बनाएं

AI-एन्हांस्ड फ़ॉन्ट्स के साथ अपने कैप्शन को बिल्कुल नया लुक दें। चाहे आप बबल लेटर्स, फज़ी टेक्सचर, स्प्रे पेंट, फोम या कुछ बिल्कुल अनोखा चाहते हों, लेंस+ आपको साधारण टेक्स्ट को क्रिएटिव डिज़ाइन में बदलने का ऑप्शन देता है, जिससे आपके Snaps सबसे अलग दिखें और हर कैप्शन थीम से मैच करे।


लेंस+ के साथ क्रिएट करने के और भी तरीके

ये नए अनुभव लेंस+ के ज़रिए उपलब्ध खास लेंस और क्रिएटिव टूल्स के कलेक्शन को आगे बढ़ाते हैं, जो Snapchat+ का एक टियर है और सब्सक्राइबर्स को कंटेंट बनाने के और भी कई AI-पावर्ड तरीके देता है। Snapchat+ अब दुनिया भर के 2.5 करोड़ से भी अधिक सब्सक्राइबर्स तक पहुंच चुका है।

नए लेंस+ फ़ीचर्स अब उन सभी जगहों पर रोल आउट हो रहे हैं जहां लेंस+ मौजूद है, लेकिन आने वाले हफ्तों में क्षेत्र के अनुसार एक्सेस में थोड़ा अंतर हो सकता है। 

खुशी से Snap बनाते रहें!

न्यूज़ पर वापस जाएं

संपर्क करें

प्रेस संबंधी अनुरोधों के लिए, press@snap.com पर ईमेल करें।
अन्य सभी पूछताछ के लिए, कृपया हमारी सहायता साइट पर जाएं।