22 फ़रवरी 2016
22 फ़रवरी 2016

ऑन-डिमांड जियोफ़िल्टर

ऑन-डिमांड जियोफ़िल्टर आपको अपनी पार्टी, शादी, व्यवसाय या किसी अन्य स्थान या कार्यक्रम के लिए एक जियोफ़िल्टर बनाने और प्रकाशित करने की सुविधा देते हैं। यह आपके दोस्तों या ग्राहकों को उनके Snaps को सजाने में मदद करने का एक मजेदार तरीका है, चाहे वे कहीं भी हों!

जियोफिल्टर Snapchat के हमारे पसंदीदा हिस्सों में से एक हैं। हम Snapchat समुदाय की रचनात्मकता देखकर चकित रह गए, और हमें आपके कला-कार्य के माध्यम से उभरी प्रत्येक जगह की विशिष्टता को देखना पसंद है। आज तक, लगभग पांच लाख सामुदायिक जियोफिल्टर सबमिट किए जा चुके है और हर दिन जियोफिल्टर के साथ संपादित की गई स्नैप्स को लाखों करोड़ो बार देखा जाता है!

शुरुआत में हमने सामुदायिक जियोफिल्टर को सावर्जनिक स्थानों के लिए डिजाइन किया था - लेकिन स्नैपचैटर्स हमें निरंतर कहते रहते थे कि उन्हें अपने व्यवसाय या निजी समारोह के लिए जियोफिल्टर चाहिए, इसलिए आज हम कुछ नया करने की घोषणा कर रहे हैं:

मांग-पर जियोफिल्टर सुविधा आपको अपनी पार्टी, शादी, व्यवसाय, या किसी अन्य स्थान या समारोह के लिए जियोफिल्टर बनाने और प्रकाशित करने देती है। यह आपके दोस्तों या ग्राहकों को अपने स्नैप्स की सजावट करने में मदद करने का एक मजेदार तरीका है, फिर वे कहीं भी क्यों ना हों!

यह कैसे काम करते हैं:

  • डिज़ायन - फिल्टर बनाने के लिए अपने पसंदीदा छवि संपादक का उपयोग करें। आपको प्रोत्‍साहित करने के लिए हमने फोटोशॉप और इलस्‍ट्रेटर के अनुकूलित कुछ टेम्पलेट भी प्रदान किए हैं।

  • मैप - एक जियो फैन्‍स को चुनें जिसमें आपका फ़िल्टर दिखाई देगा, फिर उस समय और तारीख को चुनें जब आप अपने जियो फिल्‍टर्स की उपलब्‍धता चाहते हैं।

  • खरीदी करें - अपने जियो फिल्‍टर्स सबमिट करें। हमारी टीम जल्‍दी से इसका पुनरावलोकन करेगी और यह मानते हुए कि सब कुछ ठीक है, इसे तैयार करके शुरू कर देगी।

आप किसी भी समारोह के लिए मांग पर जियो फिल्टर खरीद सकते हैं या यहां तक कि एक घंटे या तीस दिनों तक पूरा ब्लॉक भी खरीद सकते हैं! कीमत $5 से शुरू होती है और यह कुछ कारकों, जिनमें आपके जियो फेंस का आकार और चुनी गई समयावधि शामिल हैं पर निर्भर करती है। मांग-पर जियो फिल्टर सुविधा अभी अमेरिका, यूके, और कनाडा में उपलब्ध है, इसमें शीघ्र ही और स्थान जोड़े जाएंगे!

https://www.snapchat.com/on-demand​​​1​​​ पर शुरू करें!

अधिक जानकारी और FAQ के लिए, कृपया जियो फिल्टर सपोर्ट सेंटर देखें।

समाचार पर वापस