03 नवंबर 2022
03 नवंबर 2022

Snapchat पर Strava के नए लेंस की मदद से अपनी फ़िटनेस एक्टिविटी बढ़ाएं

चाहे आपको छोटी वॉक करना, हाइकिंग पर जाना पसंद हो या मैराथन जैसी लंबी दौड़ लगाना, Strava ऐप फ़िटनेस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जीत को ट्रैक करने में आपकी मदद कर सकती है। और अब Strava के लेटेस्ट लेंस की मदद से, आप Snapchat पर फ़्रेंड्स और परिवार के साथ विजुअल तरीके से अपनी फ़िटनेस से जुड़े अहम पल शेयर कर सकते हैं।