14 अक्टूबर 2014
14 अक्टूबर 2014

थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन और Snapchat API

पिछले कुछ दिनों में, Snaps को सेव करने की पेशकश करने वाली एक वेबसाइट द्वारा उनके डेटाबेस में सेंध लगने का संकेत दिए जाने के बाद, हमने अपने API और थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन के बारे में कई सवालों के जवाब दिए हैं। हम आभारी हैं कि सर्विस प्रोवाइडर ने यह स्वीकार किया है कि Snapchat से कभी कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी, लेकिन हम इस अवसर का उपयोग इन थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन से हमारे समुदाय को होने वाले दुर्भाग्यपूर्ण खतरों को दोहराने के लिए करना चाहते थे।

जब से स्नैप सेव करने वाली एक वेबसाइट ने बताया है कि उनके डेटाबेस में सुरक्षा से जुड़ा खतरा मिला है, तब से हमसे हमारे एपीआई और थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन के बारे में कई सवाल पूछे गए हैं। हम आभारी हैं कि सेवा प्रदाता ने स्वीकार किया कि Snapchat के डेटा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. हालांकि, हम इसे सबक की तरह ले रहे हैं और इन थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन द्वारा हमारे समुदाय को पहुंचाए जा सकने वाले खतरों के लिए कुछ कदम उठा रहे हैं।

थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन ऐसा कोई भी ऐप्लिकेशन हो सकता है, जो Snapchat एपीआई को एक्सेस कर सकता है, लेकिन जिसका निर्माण और रखरखाव हमारी कंपनी द्वारा नहीं किया गया है। Snapchat की लोकप्रियता और हमारे समुदाय के आकार को देखते हुए, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि घर पर काम करने वाले ऐप-निर्माताओं का एक समूह स्नैपचैटर्स को अतिरिक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए अचानक से सामने आ गया हो। दुर्भाग्य से, ये ऐप्लिकेशन अकसर Snapchat लॉगिन क्रेडेंशियल के लिए पूछते हैं और उनका इस्तेमाल स्नैप्स भेजने या प्राप्त करने और अकाउंट जानकारी प्राप्त करने के लिए करती हैं।

जब आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, थर्ड-पार्टी को प्रदान करते हैं, तब आप किसी डेवलपर को अपने अकाउंट की जानकारी प्राप्त करने और आपकी ओर से जानकारी भेजने की अनुमति दे रहे होते हैं। यह डेवलपर संभावित रूप से एक अपराधी हो सकता है।

एक ओपन और विश्वसनीय थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन इकोसिस्टम बनाने में समय और बहुत सारे संसाधन लगते हैं। इसलिए हमने डेवलपरों के लिए सार्वजनिक एपीआई प्रदान नहीं की है और क्यों हम उस निजी एपीआई के लिए पहुंच पर रोक लगाते हैं जिसका इस्तेमाल हम अपनी सेवा प्रदान करने के लिए करते हैं। हमें गलत ना समझें - हम Snapchat प्लेटफॉर्म के लिए डेवलपमेंट को लेकर उत्साहित हैं - लेकिन इसे सही ढंग से करने के लिए हमें समय चाहिए। तब तक, इसका मतलब है कि कोई भी ऐप्लिकेशन जो हमारी नहीं है लेकिन Snapchat सेवाएं प्रदान करते का दावा करती है वह हमारी उपयोग की शर्तों का उल्लंघन करती है और उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है।

Snapchat हमेशा से ही दोस्तों के साथ स्नैप्स शेयर करने की एक मजेदार जगह रही है। हमारे समुदाय को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका सुरक्षा जवाबी उपाय और सामान्य ज्ञान का एक संयोजन है। हम Snapchat की सुरक्षा में सुधार करने की अपनी जिम्मेदरी निभाना और हमारी एपीआई तक पहुंच स्थापित करने वाली थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन को बंद करने के लिए Apple और Google को ध्यान दिलाना जारी रखेंगे। आप थर्ड-पार्टी ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल न करके हमारी मदद कर सकते हैं।

समाचार पर वापस